श्रीहनुमानचालीसा
चौपाई २१
Chaupai 21 Analysis![]()
राम दुआरे तुम रखवारे ।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥ २१ ॥
| राम दुआरे तुम रखवारे | ||
| राम दुआरे | = | राम के द्वार पर |
| तुम रखवारे | = | आप रखवाले (हैं) |
| होत न आज्ञा बिनु पैसारे | ||
| होत न | = | होता नहीं, मिलता नहीं |
| आज्ञा बिनु | = | (आपकी) आज्ञा के बिना |
| पैसारे | = | प्रवेश |
![]()
भावार्थ
श्रीरामचंद्र के द्वार के आप रखवाले हैं । वहां आपकी आज्ञा बिना प्रवेश नहीं मिलता ।
व्याख्या

तुलसीदासजी कहते हैं कि हे पवनपुत्र, आप परम निष्ठावान रामभक्त हैं । आप सब तरह से श्रीरामचंद्र के साथ जुड़े हुए हैं । रामकथा में छाया की तरह वे रामजी के साथ रहते हैं । पवनपुत्र प्रभु श्रीराम के एकनिष्ठ सेवक हैं । सजगता से अपने कर्तव्य करते हैं व अपने स्वामी को निश्चिन्त रखते हैं । धर्म-शास्त्र कहते हैं कि रामभक्ति में प्रवेश हनुमानजी की प्रसन्न्ता से ही भक्त को मिलता है । हनुमानजी की कृपा से उपासक के हृदय में रामजी की भक्ति का विकास होता है । रामजी के द्वार पर आप रखवाले हैं और सावधानी से वहाँ डटे हुए हैं ।
| चौपाई २० | अनुक्रमणिका | चौपाइ २२ |
![]()